एसपी को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े पीड़ित।
– शिकायती पत्र सौंपकर कानूनी कार्रवाई कर आवासीय पट्टे की उठाई मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। दबंगों द्वारा प्रधान द्वारा ग्राम समाज की दी गई जमीन पर बने दलित के मकान को गिराए जाने के मामले में पीड़ित पुलिस अधीक्षक की चैखट पहंुचे और शिकायती पत्र सौंपकर दबंगों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए आवासीय पट्टे की मांग उठाई।
थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव गांव निवासी छोटा पुत्र स्व0 धुनी कोरी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह भूमिहीन बेघर व्यक्ति है। ग्राम प्रधान ने वर्ष 2001 में आवास के लिए ग्राम समाज की भूमि दी थी। जिस पर वह मकान बनाकर रह रहा था। उसका परिवार मेहनत मजदूरी करके जीवन-यापन कर रहे हैं। बीस जुलाई को गांव के दबंग ठाकुर नवरंग सिंह, विशेषर सिंह, चन्द्रशेषर सिंह, पतरखन सिंह, रामेश्वर सिंह, नरेश्वर सिंह आदि अपने वाहनों से एकराय होकर आये और उसका घर गिरा दिया। परिजनों व महिलाओं के साथ मारपीट की। जिसकी सूचना थाना प्रभारी थरियांव को दी गई। पुलिस ने देर रात तक थाने में बैठाए रखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि मामले का संज्ञान लेते हुए दबंगों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए आवासीय पट्टे की मांग उठाई।
