शिक्षामित्र की अनाथ बेटी को सहयोग देते मंच के पदाधिकारी।
– शादी में पहुंचाई मदद, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बिंदकी विधानसभा के ग्राम आलियाबाद निवासी शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता ने एसआईआर ड्यूटी के दौरान बेटी की शादी के लिए अधिकारियों द्वारा अवकाश न दिए जाने व काम का नाहक दबाव बनाए जाने से एक मार्च को मृत्यु को गले लगा लिया था। आज बेटी की शादी के दिन संयुक्त सामाजिक एकता मंच ने दुखी परिजनों से मुलाकात कर प्रशासनिक मदद की हर तरह की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया। शिक्षक साथियों से संकलित 61000 रुपए की आर्थिक मदद दी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंच के संयोजक एवं सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा अमित पाल, अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज प्रकाश, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, शंकर लाल सविता, फूल सिंह मौर्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now