CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थरियांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना थरियांव में दर्ज मुकदमा संख्या 159/2026 में बीएनएस की धारा 64(2)(एफ) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एन)/6 के तहत वांछित आरोपी रावेन्द्र पुत्र स्वर्गीय भोला पासवान निवासी ग्राम लतीफपुर थाना थरियांव को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में वर्ष 2023 में दहेज हत्या, मारपीट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सतीश कुमार यादव, कांस्टेबल रविन्द्र यादव, रिक्रूट कांस्टेबल विपिन कुमार पटेल, रिक्रूट कांस्टेबल अजीत पाण्डेय एवं महिला रिक्रूट कांस्टेबल स्वाती शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now