लौह पुरूष की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संस्थान के पदाधिकारी।
– प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली रथ यात्रा
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। अखंड भारत के निर्माता, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का 150 वां जन्मदिन पटेल सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम पटेलनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर जहां माल्यार्पण किया तत्पश्चात रथ यात्रा निकाली। संस्थान के कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष केपी सिंह एडवोकेट की अगुवाई में किया गया। बड़ी संख्या में संस्थान के पदाधिकारी प्रातःकाल पटेलनगर चैराहा पहंुचे। जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तत्पश्चात रथ यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, संस्थान के अध्यक्ष केपी सिंह भी रहे। रथ यात्रा का संचालन पूर्व अध्यक्ष लाल देवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र उत्तम व अभिषेक उत्तम ने किया। यात्रा आईटीआई रोड, ज्वालागंज, सदर हास्पिटल, कर्पूरी ठाकुर चैराहा, अशोक सम्राट चैराहा, छत्रपति साहू जी महाराज चैराहा, अवंतीबाई चैराहा होते हुए पटेल सेवा संस्थान के खलीलनगर कार्यालय पहुंची। रास्ते में महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबा8ेधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सभी रियासतों का एकीकरण किया। उनके इस कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने देश के लिए अनेक कार्य किए। आज उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। तभी भारत देश अखंड बनेगा। गोष्ठी का संचालन पूर्व अध्यक्ष सुनील उमराव ने किया। इस मौके पर केएन सिंह, गोवर्धन पटेल, परशुराम पटेल, बब्लू कालिया, पुनीत वीर विक्रम, वरिष्ठ अधिवक्ता बलिराज उमराव, संजीव पटेल, राजा रंजीत सिंह, अनूप पटेल, राजन पटेल, रोहित पटेल, अर्चित पटेल, राजेश उमराव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now