– तहसील दिवस में शिकायत, लेखपाल पर आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। शनिवार को तहसील सभागार में क्षेत्र से एक राजस्वकर्मी की करतूत सामने आई है। जहां पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक विधवा महिला को लगातार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पीड़िता ने तंग आकर तहसील दिवस में संबंधित लेखपाल के विरुद्ध शिकायती पत्र सौंपा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल निवासी किरन देवी 50 वर्ष एक विधवा महिला हैं। उनके पति का स्वर्गवास वर्ष 2002 में हो गया था। पति की मृत्यु के बाद से ही वह अपने मायके में निवास कर रही हैं। वर्तमान समय में उन्हें सरकारी कार्यों के लिए पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित लेखपाल विनय यादव के पास आवेदन किया और सभी आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। इसके बावजूद लेखपाल द्वारा कई दिनों से आज-कल कहकर उन्हें टाल दिया जा रहा है और बार-बार तहसील बुलाया जा रहा है। लगातार चक्कर काटने से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने आखिरकार तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद जानबूझकर कार्य में देरी की जा रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। मामले को लेकर तहसीलदार शैल कुमारी का कहना है कि शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now