नहर कालोनी प्रांगण में धरना देकर नारेबाजी करतीं महिला मोर्चा की पदाधिकारी।
– सपा सांसद की बर्खास्तगी को लेकर फूटा गुस्सा, अखिलेश शर्म करो के नारों से गूंजा धरनास्थल
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। महोबा-हमीरपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने नहर कॉलोनी प्रांगण में धरना-प्रदर्शन कर सपा और उसके राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महिलाएं हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर अखिलेश यादव मुर्दाबाद, समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद जैसे नारे लगाती रहीं। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद अजेन्द्र सिंह को तत्काल पार्टी से बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं की भाषा लगातार गिरती जा रही है और पार्टी नेतृत्व ऐसे बयानों पर मौन साधे हुए है। महिलाओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की। चेतावनी दी कि यदि सांसद पर कार्रवाई नहीं हुई तो महिला मोर्चा सड़क से लेकर जनआंदोलन तक करने को मजबूर होगा। धरना-प्रदर्शन में जिला महामंत्री सुशीला मौर्या, रंजना द्विवेदी, वंदना द्विवेदी, उत्प्रेक्षा द्विवेदी, कल्पना सिंह, नीतू तिवारी, लक्ष्मी मौर्या, ज्ञाना पासवान, सुनीता गुप्ता, रामा पासवान, संगीता, तन्नू, निशा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now