– ईएमटी पर लगाया लापरवाही का आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इसाकपुर में शनिवार की दोपहर पुत्र से विवाद के बाद 45 वर्षीय अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने 108 ईएमटी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही ईएमटी व चालक से हाथापाई भी की।
जानकारी के अनुसार इसाकपुर गांव निवासी रामसुमेर का पुत्र रमेश सिंह का अपने पुत्र से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन 108 एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इलाज उपरान्त चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। इस बाद परिजनों ने ईएमटी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये सदर अस्पताल इमरजेन्सी में हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं ईएमटी व चालक से हाथापाई भी किया। परिजनों का आरोप है कि ईएमटी द्वारा गाड़ी को धीमे चला रहा था कहने पर बताया कि हम जैसे चाहेंगे वैसे गाडी चलायेंगे। वहीं ईएमटी व चालक का कहना है कि उन पर लगाये सारे आरोप बेबुनियाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now