पूर्व सैनिक अस्पताल के सामने बजबजा रही नाली का दृश्य।
– समस्या निस्तारण न होने पर पूर्व सैनिक करेंगे आंदोलन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पूर्व सैनिकों के अस्पताल के सामने बजबजाती नालियों के बहते पानी से बुजुर्ग पूर्व सैनिक और महिलाएं गिरकर चुटहिल हो रही है। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी को सूचना मिली कि एक पूर्व सैनिक की पत्नी मोटरसाइकिल कीचड़ में स्लिप होने के कारण गिर गई और उनकी हाथ की हड्डी टूट गई। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी व महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने तत्काल उस महिला को एंबुलेंस से रीजेंसी अस्पताल कानपुर भेजा और अध्यक्ष श्री तिवारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी से दूरभाष पर इसकी शिकायत की। कहा कि यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो पूर्व सैनिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। नगर पालिका से इंजीनियर राहुल और उनकी टीम में सफाई इंस्पेक्टर श्रवण कुमार व अन्य लोगों ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि यहां पर नाली की सफाई नहीं हुई है जिससे दो से ढाई फीट सिल्ट जमा हो गया है उसको एक हफ्ते के अंदर साफ करवा कर नाली की मरम्मत करवा दी जाएगी। आश्वासन पर पूर्व सैनिक शांत हो गए। मौके पर पहुंचे ऑफिसर इंचार्ज करनल विभय मान सिंह ने बताया कि वह इस नाली की शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अभियंता नगर पालिका से सितंबर 2025 से कर रहे हैं और इसका स्थाई समाधान नहीं निकल रहा है। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि यदि 12 फरवरी तक कार्य पूरा नहीं किया गया तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now