– आत्महत्या करने पर जिम्मेदार होंगे थानेदार
CITY NEWS FATEHPUR
जाफरगंज, फतेहपुर(CNF)। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 26 मार्च को अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई थी। उधर खोजबीन में जुटे परिजनों ने युवती को नाबालिक बताते हुए अपने ही चार रिश्तेदारों के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसका सहयोग करने का आरोप लगा थाने में रेहान रजा, नौशाद कसाई, जुग्गन, फखरुद्दीन निवासी गढ़ी खूंटा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया। उधर जैसे ही मुकदमे की भनक युवती को लगी तो उसने लगातार दो वीडियो और अपना जन्म प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और गुहार लगाई कि परिजनों और थानेदार से लड़के व लड़के के परिजनों को खतरा है। ऐसी दशा में यदि वो आत्महत्या करती है तो उसके जिम्मेदार थाना प्रभारी धनंजय सरोज होंगे। आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी ने लड़के के मामी, 70 वर्षीय नानी, 11-12 वर्षीय दो छात्राओं के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मार देने की धमकी देने सहित गंभीर आरोपों में दुबारा मुकदमा पंजीकृत किया है। इस मामले में थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि आधार कार्ड में नाबालिक होने की वजह प्रथम दृश्यता मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now