CITY  NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। चांदपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा का डेरा मजरे सहरन बुजुर्ग गांव में युवती ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दुर्गा का डेरा मजरे सहरन बुजुर्ग गांव निवासी संतोष कुमार की 22 वर्षीय पुत्री पूजा देवी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब पूजा देवी को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कम्प मच गया। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा। फोन कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now