CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
हुसैनगंज थाना पुलिस ने 23 दिसंबर को थाने पर पंजीकृत पर मु0अ0सं0 347/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोरी का खुलासा करते हुए बाबूगंज मोड से रामरूप पटेल पुत्र जगरूप पटेल निवासी ग्राम सहनीपुर थाना हुसैनगंज व जितेन्द्र राजपूत पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम तिवारीपुर को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव, कुंवर प्रखर सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, देवचन्द्र व कांस्टेबल विष्णुदेव सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now