CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुरियानी के समीप मंगलवार की शाम बाइकों की हुई भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि गाजीपुर थाने के फरीदाबाद टिकरी गांव निवासी रामकृपाल का 23 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार अपने साथी सनी पुत्र संतोष के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब यह लोग चुरियानी के समीप पहुंचे तभी राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी सुखदेव का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार बाइक लेकर आ रहा था। तभी दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें धर्मेन्द्र की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि विमलेश व सनी घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान विमलेश ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now