CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रेफर कर दिया गया है। मृतक और गंभीर रूप से घायल नीम टोला खागा के रहने वाले हैं जबकि तीसरा घायल गुरसंडी थाना खखरेरू के रहने वाला है। यह घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के विक्रमपुर के पास हुई है।
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद गुरसंडी मीरापुर से बाइक लेकर अपने गांव खागा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे करन कुमार पुत्र शिवलाल गौतम निवासी नीम टोला व उसका साथी अजय वर्मा 28 वर्ष पुत्र जगतपाल की निवासी नीम टोला की बाइक आपस में टकरा गई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें लगभग 26 साल के करन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके साथी अजय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं और काम के सिलसिले में कहीं जा रहे थे। बताया जाता है कि सामने से आ रही चार पहिया वाहन के किनारे से निकलते समय अवधेश की बाइक से अजय वर्मा की बाइक टकरा गई। घटना के बाद एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम लेकर गई जहां करन गौतम को मृत घोषित कर दिया गया। करन एवं अजय वर्मा स्मार्ट मीटर लगाने का काम करते हैं। करन के पिता शिवलाल ने बताया कि उनके बेटे की दो साल पहले शादी हुई है। पत्नी से कोर्ट में केस चल रहा है। आज करन किसी सिलसिले में तारीख भी है लेकिन अब इस दुनिया में नहीं है।
