CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा व उनके पति के खिलाफ कानपुर में 2.37 करोड़ की ठगी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। ये मुकदमा एक खनन के ठेकेदार की तहरीर पर लिखा गया है।
ज्ञातव्य हो कि बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा और उनके पति अवधेश मिश्रा के खिलाफ 2.37 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने एक व्यक्ति को बालू खनन का ठेका दिलाने और जमीन में निवेश कराने के नाम पर बड़ी रकम हड़प लिया है। वादी मुकदमा/पीड़ित नारायण प्रसाद सुलतानिया का कहना है कि खुद को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे एक नेता का करीबी बताकर भरोसा खनन का पट्टा दिलाने के नाम पर ये बड़ी ठगी की है, लेकिन न तो उनको ठेका मिला और न ही निवेश का कोई फायदा हुआ। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब जांच तेज होने की संभावना है और राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। मुकदमा कानपुर नगर के कोहना थाना में मुकदमा लिखा गया है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
