स्वास्थ्य कैंप का फीता काटकर उद्घाटन करते वरिष्ठ भाजपा नेता विभाकर शास्त्री व फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज शास्त्री।
– 450 मरीजों ने कराया पंजीकरण, मोतियाबिंद के मिले 35 मरीज
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन एवं जन कल्याण महासमिति की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप इसाइन पुरवा वार्ड के भिखारीपुर चौरहा में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता विभाकर शास्त्री एवं लाल बहादुर मेमोरियल फाउंडेशन के फाउंडर विराज शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
कैंप में कुल पंजीकरण 450, शुगर की जांच 39, बीपी 280, एचआईवी/वीडीआरएल 112, नेत्र जांच 186 में 35 लोगों के मोतियाबिंद निकला। जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। चिकित्सक टीम में डॉ राजीव शुक्ला, डॉ हिमांशु सिंह, डॉ पवन तिवारी नेत्र चिकित्सक, फार्मासिस्ट सौरभ सिंह, स्टॉफ नर्स रियांका सिंह, श्रेया सिंह, रेनू सिंह, विनीता देवी, पंजीकरण में माया देवी, सत्यदेव, अनुपम ने सभी को परामर्श, स्वास्थ्य शिक्षा देते हुए दवाएं एवं आए हुए लोगों को नाश्ता का वितरण भी किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता विभाकर शास्त्री ने कैंप की व्यवस्था एवं जनता की उपस्थिति की प्रशंसा की। समापन विभाकर शास्त्री एवं उनके सुपुत्र विराज शास्त्री द्वारा किया गया। इस मौके पर जैक्शन इंफ्रा से पुष्पराज, कंसल्टेंट निशीत कुमार, जनकल्याण महासमिति के सचिव बी०पी० पांडेय, भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी, अमित मिश्रा नीटू एवं ईसाई पुरवा वार्ड के सभासद सुनील चंद गुप्ता, जय प्रकाश फौजी, संस्कार, केशवराम त्रिपाठी, प्रवक्ता प्रेमशंकर मिश्र, ज्ञाना पासवान, पूर्व प्रधान चुरियानी बमलहरी द्विवेदी, डॉ आदित्य पांडेय एवं व्यवस्थापक आदर्श मिश्रा, अजय सिंह चैहान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
