पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा।
– आगरा नगर निगम ने बिजली कंपनी का बकाया माफ कर लूटा जनता का धन: आरिफ
– कांग्रेसियों ने सरकार पर बोला तीखा हमला, मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति जांच की मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी बलात्कारियों का संगठित समूह बन चुकी है। सरकार अपने मंत्रियों व विधायकों की संपत्ति की जांच कराए। उधर आगरा नगर निगम ने बिजली कंपनी का बकाया माफ करके जनता के धन के साथ खुली लूट की है। केन्द्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई हैं।
यह बात शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कही। जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और अब बेशर्मी की सारी सीमाएं पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मंत्री और विधायक खुद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे हों, वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संपत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि अजय राय का सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है। महेश द्विवेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा का मूल मंत्र ही भ्रष्टाचार और बलात्कार है। यदि भाजपा वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है तो पहले अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराए। उन्होंने दावा किया कि जांच होने पर पिछले नौ वर्षों में हुए भ्रष्टाचार और लूट का सच जनता के सामने आ जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में अजीत पवार पर सत्तर हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगाने वाली भाजपा ने बाद में उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर ईमानदार घोषित कर दिया। इसी प्रकार हेमंत बिस्वा शर्मा, शुभेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं के उदाहरण देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विरोधियों पर कार्रवाई का दबाव बनाकर बाद में उन्हें अपने दल में शामिल कर लेती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि हाल ही में आगरा नगर निगम द्वारा निजी बिजली कंपनी टोरंटो का लगभग 430 करोड़ रुपये बकाया माफ किया गया, जो जनता के धन की खुली लूट है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। श्री गुड्डा ने कहा कि मिड डे मील, सड़क निर्माण, अस्पतालों की दवाइयों और मनरेगा जैसी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। वार्ता में शेख एजाज अहमद, प्रवक्ता इं. देवी प्रकाश दुबे, विधि प्रकोष्ठ चेयरमैन आदित्य श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now