कारी अबरार अहमद का फूल-माला पहनाकर इस्तकबाल करते मस्जिद के जिम्मेदार।
– कारी का फूल-मालाओं से किया इस्तकबाल
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। रमजान के अवसर पर शहर के अंसारगढ़ स्थित मस्जिदे खिजरा में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल हुआ। कुरआन मुकम्मल होने के बाद दरूदो सलाम का नजराना पेश किया व दुआएं मांगी गई। मस्जिद कमेटी की ओर से कुरआन मुक्कमल कराने वाले कारी अबरार अहमद का फूल-मालाओं से स्वागत कर मुबारकबाद दी गई।
मस्जिदे खिजरा में कारी अबरार अहमद ने कुरआन-ए-करीम मुकम्मल कराया। खुतबा देते हुए कहा कि कुरआन पाक वो मुकद्दस किताब है जिसका एक-एक हर्फ सच और हक है। हम सबको इसके बताए हुए तरीक़े पर ही चलना चाहिए व कुरआन पाक पूरी दुनिया के लोगों के लिए मिसाले राह है। जिस पर अमल करके इंसान अपनी जिंदगी को संवार सकता है। ज़िक्र अल्लाह व तक़रीर भी किया गया। मीलाद शरीफ व दरूदो सलाम पढ़ा गया तत्पश्चात रोजेदारों ने अल्लाह तआला की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी, दुनिया से रुखसत हो चुके अपने अहलो अयाल की मगफिरत व मुल्क में अमनो अमान, आपसी सद्भाव व तरक्की की दुआए मांगी तत्पश्चात मस्जिद के जिम्मेदार हाजी सफाहत अहमद, निसार अहमद एडवोकेट, लियाकत, मोहम्मद हबीब के नेतृत्व में कारी अबरार अहमद का इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर सलामत अली, रियाज अहमद, नफीस अहमद, सेवानिवृत्त नाजिर कलेक्ट्रेट अतीक, शौकत अली आदि मौजूद रहे।
