महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते अतिथि व छात्राएं।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। रोजगार सेवायोजन कार्यालय ने डॉ बीआर अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पिंक कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव के संरक्षण में कार्यशाला में जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष ललवानी की टीम ने छात्राओं को कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार यादव ने पिंक काउंसलिंग कार्यशाला को संबोधित करते हुए छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास विकास पर ध्यान दें इससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रभारी कैरियर काउंसलर शशांक पाण्डेय ने स्मार्ट बोर्ड पर रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन का महत्त्व बताते हुए हर्ष ललवानी ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी उत्तर प्रदेश में लगने वाले रोजगार मेले की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही विभिन्न कम्पनियों और संस्थाओं में अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार की सूचना प्राप्त कर सकते हैं। स्थानीय स्तर से लेकर विदेशों तक रोजगार के अवसर और संभावनाओं की जानकारी प्रदान की गई। एमजी कालेज के प्राध्यापक डॉ सुशील ने छात्राओं को जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने और उसके लिए संपूर्ण मन से प्रयास करने को सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। महाविद्यालय की कैरियर काउंसलिंग समिति के प्रभारी बृजेश कुमार पाल ने छात्राओं को रोजगार संगम पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग समिति की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में करियर काउंसलर प्रेम शुक्ला सहित महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ शकुंतला, डॉ लक्ष्मीना, डॉ शरदचंद्र राय, डॉ चारु मिश्रा, डॉ रमेश सिंह, डॉ मधुलिका, डॉ जिया तसनीम, डॉ राजकुमार, डॉ आनंद, समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now