विविध कार्यक्रमों में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इनका उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।
जंतु विज्ञान विभाग द्वारा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता एवं संरक्षण” विषय पर आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में सारा फात्मा ने प्रथम, जेबा आफरीन ने द्वितीय एवं जोया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत विभाग के अंतर्गत भजन एवं सेमी-क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भजन में ऋतु मौर्या प्रथम, कोपल गुप्ता द्वितीय एवं रानी विश्वकर्मा तृतीय रहीं, जबकि नृत्य में कोपल गुप्ता प्रथम, ऋतु मौर्या द्वितीय एवं श्रेया मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। हिंदी विभाग द्वारा युद्ध, शांति और मानवतावाद विषय पर कविता पाठ एवं सोशल मीडिया की भाषा और हिंदी का भविष्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कविता पाठ में श्रेया त्रिपाठी प्रथम, शशि बाला मौर्य द्वितीय एवं श्रुति तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इन्हें छात्राओं के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में प्रो. शकुंतला, प्रो. प्रशांत द्विवेदी, प्रो. लक्ष्मीना भारती, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. चारू मिश्रा, डॉ. अनुष्का छोंकर, डॉ. ब्रजेश कुमार पाल, डॉ. जिया तस्नीम, डॉ. चंद्रभूषण सिंह, डॉ. राजकुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now