CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। जानकारी के अनुसार नई रेलवे लाइन के पास बने ब्रिज के समीप एक अज्ञात युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की शरीर के कई हिस्से क्षत-विक्षत हो गए। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी। सूचना पाकर जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जींस पैंट पहने था। उसकी तलाशी पर पैनकार्ड मिला जिसमें विमल कुमार पुत्र संतोष है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ब्रिज के पास पटरियों के किनारे टहलता दिखाई दिया था, उसी दौरान मालगाड़ी अचानक आ गई। युवक जब तक संभल पाता, वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कबीले भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात युवक का विवरण दर्ज कर आसपास के थानों में सूचना भेज दी है ताकि परिजनों की पहचान हो सके।
