CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गुजरात में नौकरी कर रहे 20 वर्षीय युवक की अचानक तबियत खराब होने पर मौत हो गई। जिस पर परिजन शव को जनपद लाए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है।
जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव निवासी जयकरन का पुत्र अनिल निषाद गुजरात में नौकरी करता था। शुक्रवार को अचानक तबियत खराब होने पर परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर परिजन शव को लेकर वापस गांव आ गए और पुलिस को सूचना दे दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now