CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अफोई के समीप मंगलवार की दोपहर 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऐलई गांव निवासी छेद्दू पासवान का पुत्र बुधराज पासवान सोमवार की दोपहर घर से निकल गया था और गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर अफोई गांव के पास मंगलवार की दोपहर बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई रामबाबू ने बताया कि तीन वर्षों से उसके भाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। काफी इलाज करवाया, कोई लाभ न मिलने पर भाई ने घटना को अंजाम दे डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now