CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में शनिवार की देर शाम बाइक से घर आ रहे 38 वर्षीय युवक को गांव के ही सगे भाईयों ने रंजिशन उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उसके पास से डेढ लाख रूपये की लूट की है।
जानकारी के अनुसार नरायनपुर गांव निवासी रामसेवक का पुत्र अशोक यादव अपनी बाइक से आ रहा था। तभी गांव के समीप ही रामसजीवन उर्फ मुन्ना के पुत्र रिंकू व पिन्टू ने उसे रोंक लिया और उस पर ताड़तोड़ तीन चाकू मार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये। उधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनो को लगी तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं घायल के परिजनो ने थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इलाज के दौरान घायल अशोक यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने पास डेढ लाख रूपया लेकर घर आ रहा था। तभी गांव के समीप ही पहले से घात लगाये बैठे रिंकू व उसका भाई पिन्टू ने उसे रोंक लिया और के उसके पास रखे डेढ लाख रूपये छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होने उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो भाई पैसा लेकर फरार हो गये।
