– प्रेमी समेत दो नाबालिग गिरफ्तार, बाइक बरामद
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में तालाब के पास एक मार्च को मिली 18 वर्षीय युवती संगीता पुत्री संतलाल निवासी ग्राम बमरौली की की हत्या का मामला पुलिस ने मात्र छह दिनों में सुलझा दिया। प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या की गई, जबकि घटना में दुष्कर्म का भी आरोप है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवा कुमार लोधी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम दनियालपुर थाना थरियाँव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
बताते चलें कि 28 फरवरी की रात संगीता घर से लापता हो गई। अगले दिन एक मार्च को मकनपुर गांव में तालाब के पास उसका शव मिला। जिसकी पहचान उसके पिता ने की। पोस्टमॉर्टम और जांच में गला घोंटने से हत्या की पुष्टि हुई। मृतका के पिता ने तहरीर दी, जिस पर हुसैनगंज थाने में मु0अ0सं0 36/2026 दर्ज हुआ। धारा 103(1)/238 बीएनएस, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के साथ बाद में साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1)/3(5) बीएनएस भी बढ़ा दी गई। पुलिस की प्रभावी छानबीन और सुरागरसी से अभियुक्त शिवा कुमार लोधी का पता चला, जो 6 मार्च को गिरफ्तार हुआ। उसके कब्जे से क्राइम में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। दो नाबालिग साथी भी पुलिस हिरासत में हैं। शनिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक उग्रेशदत्त त्रिपाठी, कुंवर प्रखर सिंह, कांस्टेबल विष्णुदेव सिंह, मनोज कुमार, फूलचन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now