फोटो परिचय- यूथ एसोसिएशन की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सौम्या सरस्वती।

– सामाजिक सरोकारों और आध्यात्मिक क्षेत्र में सक्रियता का मिला लाभ

– वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए चला रहीं निःशुल्क पाठशाला

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। सामाजिक सेवा और आध्यात्मिक क्षेत्र में सक्रिय सौम्या सरस्वती को उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

आवास विकास मोहल्ला निवासी सौम्या सरस्वती बीते करीब छह वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने जरूरतमंद और वंचित परिवारों के बीच पहुंचकर शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता के लिए कई प्रयास किए हैं। विशेष रूप से डेरे में रहने वाले अशिक्षित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए उनके द्वारा निःशुल्क पाठशाला संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके व्यक्तित्व विकास के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

सौम्या सरस्वती के अनुसार, सेवा कार्य उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य रहा है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों और अभावग्रस्त बस्तियों में रहने वाले परिवारों तथा बच्चों के बीच सेवा कार्य शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक शिक्षा और सहयोग पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

समाजसेवा के साथ सौम्या सरस्वती आध्यात्मिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से लोगों को संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती हैं। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में उनके कथा कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं।

सामाजिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यूथ एसोसिएशन ने उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन के कार्यों को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now