रॉयल एनफील्ड एजेंसी का फीता काटकर शुभारंभ करते कमला देवी व बिजेंद्र बहादुर सिंह।

– दक्षिण क्षेत्र के लोगों को मिलेगी खरीदारी के साथ आधुनिक सर्विसिंग की सुविधा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शहर के राधानगर क्षेत्र में स्टेट बैंक के समीप रॉयल एनफील्ड बुलेट की नई एजेंसी का विधिवत शुभारंभ हुआ। एजेंसी के ज्वाइंट डायरेक्टर अजय प्रताप सिंह और आदित्य प्रताप सिंह ने उद्घाटन समारोह में अपने माता-पिता कमला देवी एवं बिजेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। दोनों ने फीता काटकर एजेंसी का उद्घाटन किया।

एजेंसी के शुरू होने से शहर के दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने के लिए दूसरे स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां वाहनों की बिक्री के साथ ही आधुनिक मशीनों से सर्विसिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षित कारीगरों की टीम के जरिए ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा देने की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह, अभय प्रताप सिंह, भानु सिंह, राजन सिंह और ऋषभ सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने एजेंसी संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कारोबार के सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now