– समाज में हर्ष की लहर, लोगों ने दी बधाई
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता को दोसर वैश्य गौरव सम्मान मिला। जिससे समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने बधाई दी। माला, पटका एवं प्रशस्ति पत्र देकर लखनऊ में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मानित किया गया।
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रांतीय शपथ ग्रहण, होली मिलन सामाजिक सदभाव एवं सम्मान समारोह 15 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग में महासमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी को समाज ने विशिष्ट कार्य करने हेतु दोसर वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। साथ में फतेहपुर के जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता को भी उनके विशिष्ट कार्यों हेतु दोसर वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। दोनों पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्याम मूर्ति गुप्ता ने अपने पदाधिकारियों के साथ मंच पर माला पटका एवं सम्मान पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि द्वय पदाधिकारियों ने जिस निष्ठा एवं लगन के साथ जनपद में दोसर वैश्य समाज को एकजुट करने में भूमिका निर्वाहन किया है वह सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। इस अवसर पर जनपद के साथ साथ राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये द्वय पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, संगम लाल गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, राम विशाल गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, गिरधारी लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, आनंद गुप्ता, मनीष गुप्ता, साजन गुप्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now