पत्रकारों से वार्ता करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
– देश का बजट राजनीति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रनीति वाला
– बुलेट ट्रेन की गति से मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे कदम
– 2047 से पहले भारत बनेगा विकसित देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। केंद्रीय बजट की विशेषताएं बताने जनपद दौरे पर आये डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने जहां बजट को विकास उन्मुखी व जनता ये लिए लाभदायक बताया। वहीं कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी व अखिलेश यादव को धोखेबाज़ व मुद्दाविहीन बताया। शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने केंद्रीय बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताते हुए इसे जनता के लिए फायदेमन्द और अर्थव्यवस्था के लिए विकास उन्मुखी बताया। कहा कि 2014 में सत्ता की बागडोर संभालने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास कायम है। केंद्र सरकार ने बजट में गरीबो व कमजोरों के लिए अनेक योजनाओं को शुरू किया है। रोजगार के नये अवसर पाने व उद्योगों के माध्यम से सृजन करने का भी प्रावधान किया गया है। बजट राजनीति से इतर राष्ट्रनीति को मजबूत करने वाला है। शिक्षा स्वास्थ्य एवं महिलाओं को विशेष ध्यान रखा गया है। भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने, सड़क, रेल व जल मार्ग से यातायात व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हिन्दू व बौद्ध धर्म स्थलों को विकसित करने का काम किया गया है। वही उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस व समाजवादी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी व अखिलेश यादव को धोखेबाज़ व परिवारवाद की राजनीति करने वाला बताया। कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गयी है देश मे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना एवं जनधन खातों में किसान सम्मान निधि देने का काम किया जा रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी मनोकामना कभी पूरी नहीं होगी, जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तेजी के साथ विकास के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उससे यह साबित होता है कि वर्ष 2047 से पहले ही भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक कृष्णा पासवान, जय कुमार जैकी, विकास गुप्ता, राजेन्द्र पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व विधायक राणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, प्रमोद द्विवेदी, दिनेश बाजपेयी, केन्द्रीय बजट अभियान संयोजक सुशीला मौर्या, सहसंयोजक प्रदीप गर्ग, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now