CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती कालोनी में बेटी से अभद्रता करने का विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने 59 वर्षीय अधेड़ को लाठी-डण्डों व लात-घूसों से बुरी तरह मारापीटा। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अस्ती कालोनी निवासी स्व0 रमजान का पुत्र नियाज खान की पुत्री दुकान सामान लेने गई थी। तभी कालोनी के ही गूंगा, कैफ, शादाब ने किसी बात को लेकर लड़की को देख गाली-गलौज शुरू कर दी। वापस लौटकर लड़की ने पिता को बताया। जब नियाज खान उलाहना लेकर पहुंचे तो कैफ, शादाब व गूंगा ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लाठी-डण्डों से बुरी तरह मारापीटा। जिससे अंदरूनी चोट लगने के कारण अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now