CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। बीते शनिवार महिला लेखपाल के साथ हुई अभद्रता के मामले में तहसील परिसर में समस्त लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर कलम बंद हड़ताल की और न्याय देने की मांग पर अड़े रहे। महिला तहसील खागा के लेखपाल पद पर कार्यरत है और खतौनी अनुभाग में संबद्ध है। लेखपाल ने आरोप लगाया कि धाता विकास खंड के ग्राम नेदौरा निवासी नईम ने उनके साथ अभद्रता व अवहेलना की है जो अस्वीकार है जिससे वह आहत हैं। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now