CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अन्र्तगत जोनिहा रोड पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 47 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदवाडा मोहल्ला निवासी स्व0 हारून का पुत्र जावेद उर्फ बन्दर अपने निजी काम से बिन्दकी किसी काम से गया था। देर रात लौटते समय जब वह जोनिहा रोड़ पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे आफिर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now