–  छात्रों व शिक्षकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात माह नवंबर जागरूकता अभियान के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लालजी सविता और यातायात पुलिस ने श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चैक कोतवाली सदर के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रचार-प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र शरण सिंपल और विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों, बिना फिटनेस और बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई, साथ ही नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now