– तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवामऊ में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध दंपति को मृत अवस्था में बरामद करते हुए विच्छेदन गृह भेजा है। वहीं दंपति की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जानकारी के अनुसार फुलवामऊ गांव निवासी स्व0 राजनारायण का 70 वर्षीय पुत्र रामबरन व पत्नी रूपरानी 65 वर्ष का सोमवार की सुबह कमरे में मृत अवस्था में शव पड़ा देख घर वालों के होश उड़ गए। तभी किसी ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर विच्छेदन गृह भेजा है। घटना के बाबत लोगों में चर्चा है कि जिस कमरे में दंपति का शव पड़ा था वहां जहरीले पदार्थ की महक आ रही थी। वहीं ग्राम प्रधान रमाकांत शिवहरे ने बताया कि मृतक रामबरन दिल व स्वांस का रोगी था। पत्नी के जोड़ों में दर्द होता था। हो सकता है कि बीमारी के कारण ही दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now