एसपी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
– कार्यकाल की सराहना कर दी बधाई
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी अनूप कुमार सिंह से मुलाकात कर उनके कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की तत्पश्चात प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। एसपी ने भी व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र की अगुवई में एक प्रतिनिधि मंडल एसपी कार्यालय पहुंचा। जहां कप्तान से मुलाकात कर उन्हें अंग वस्त्र व प्रतीक चिंह भेंट करके सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मंें जिले की पुलिसिंग व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। साथ ही अपराधियों में भी भय व्याप्त हुआ है। कई घटनाओं का पुलिस ने तत्काल खुलासा भी किया है। उन्होने एसपी के कार्यों को जमकर सराहा। उधर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जिले की पुलिस उनके साथ खड़ी है। किसी भी व्यापारी को कोई समस्याए आए तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। इस मौके पर समीर अग्रहरि, अन्नू केसरवानी, नितिन गुप्ता, सतीश गुप्ता, उत्कर्ष सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सोनू तिवारी, श्रीकांत अग्निहोत्री, अखिलेश कुमार, गुलजार सिंह, मनोज सिंह आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now