भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात करते जन उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
– जिलाध्यक्ष ने हर बाधाओं को दूर करने का दिया आश्वासन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चैहान के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से सर्किट हाउस (डांक बंगले) में मुलाकात करके स्वागत किया। जनपद के व्यापारियों के व्यापार में आने वाली समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कराया। जिस पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने शासन, प्रशासन द्वारा आने वाली हर बाधाओं को दूर कराने पर आश्वस्त किया। सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली योजनाओं को भी सही ठंग से व्यापारियों को लाभ मिलता रहे इस पर भी बल दिया। प्रतिनिधि मंडल में अधिवक्ता मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रामराज गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा, जिला उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर, रामदास पाल, रामशंकर पाल, प्रयागराज जनपद के जिला प्रभारी डा. विजय नाथ कुशवाहा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now