नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग।
– अशोक यादव को पूर्वी नगर की कमान, आसिफ बने आरओ संगठन के जिलाध्यक्ष
– नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
– 20 सितंबर को बिंदकी में होगा व्यापारी सम्मेलन व वार्षिक अधिवेशन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। व्यापारियों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाया है। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में हुई बैठक में नगर को चार जोन में विभाजित कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्वी नगर की जिम्मेदारी अशोक यादव को नगर अध्यक्ष के रूप में दी गई। इसके साथ ही आरओ संगठन की जिला कमेटी का गठन करते हुए आसिफ को जिला अध्यक्ष बनाया गया। पूर्वी नगर की नौ सदस्यीय टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार बूथ स्तर तक किया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का आह्वान किया।
आरओ संगठन की 12 सदस्यीय कमेटी में हेमंत को उपाध्यक्ष, वीर सिंह को महामंत्री, मोहम्मद को मीडिया प्रभारी तथा सचिन इरशाद, अतुल त्रिवेदी और अजीम भाई को सचिव बनाया गया। पूर्वी नगर टीम में हरमंगल सिंह को उपाध्यक्ष, समरजीत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजेंद्र अग्रवाल को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अमित जोशी, वीरेंद्र गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव और धीरज शुक्ला को भी संगठन में दायित्व सौंपकर शपथ दिलाई गई।
महिला संगठन के विस्तार के तहत अर्चना श्रीवास्तव को महामंत्री और रंगोली शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में सक्रियता से कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में स्क्रैप के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी पत्रकार, जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता और जिला महिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि आगामी 20 सितंबर, रविवार को बिंदकी स्थित आशीर्वाद मैरिज लॉन में व्यापारी सम्मेलन एवं वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर से व्यापारियों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने पदाधिकारियों को सम्मेलन की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
