– पोस्टमार्टम हाउस से पुलिस ने साले को किया गिरफ्तार
– मृतक के भाई ने साले पर लगाया हत्या करने या करवाने का आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शादी से घर वापस लौट रहे बाइक सवार को सोमवार की भोर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं साला जान बचाकर भाग जाने में सफल रहा। उधर मृतक के भाई ने साले पर ही हत्या या हत्या करवाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में साले को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के बहेरीहार गांव निवासी छोटा लोधी का पुत्र धर्मेन्द्र कुमार लोधी रविवार की शाम अपना साले मनोज निवासी केवट मई थाना खखरेरू के साथ मामा सुन्दर के यहां शादी समारोह में खखरेरू थाने के नन्दापुर गांव गया था। बताते हैं कि सोमवार की भोर धर्मेन्द्र अपने साले मनेज के साथ घर वापस आ रहा था। जब यह लोग बसई मोड़ के पास पहुंचे तभी कुछ लोगो ने बाइक रोंककर धर्मेन्द्र पर ताबडतोड हमलाबोल कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं साला मनोज अपनी जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को विच्छेदन हेतु भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का बडा भाई मुरारी लाल ने बताया कि रविवार की शाम उसका साला मनोज आया था। जिसके साथ भाई नन्दापुर शादी समारोह में गया था। भाई ने मृतक के साले पर शक जाहिर करते हुये या तो उसने हत्या की है या फिर साजिशन हत्या करायी है। क्योंकि गांव से दो किलोमीटर दूर बसई मोड़ के पास भाई का हत्यायुक्त शव मिला। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम आए मृतक के साले मनोज को पूंछतांछ के लिए हिरासत में लेकर थाने ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now