बिंदकी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनते डीएम।
– बिंदकी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 23 का मौके पर निस्तारण
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बिंदकी तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थित में किया गया। डीएम के निर्देशन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर जनमानस को लाभ पहुंचाया।
समाधान दिवस में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, सिंचाई, नलकूप, राजस्व आदि विभागों से संबंधित कुल 124 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई। जिसके सापेक्ष 23 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने निस्तारण कर दिया। शेष 101 प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। डीएम ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए डीएम ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में लापरवाही/शिथिलता कदापि न बरती जाये। सभी लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले। कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर निस्तारण करे। इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी बिन्दकी, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहायक श्रमायुक्त, ईओ, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now