आईआईटी में चयनित छात्रों को प्रतीकात्मक चेक देते अतिथि।
– 50-50 हजार की चेक देकर हुआ सम्मान, बढ़ाया मान
CITYNEWS FATEHPUR
बिंदकी, फतेहपुर(CNF)। कस्बे के कंुवरपुर रोड के समीप संचालित श्री कुंज बिहारी एजुकेशनल ट्रस्ट में अध्ययनरत तीन छात्र-छात्राओं ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं सेवानिवृत्त चीफ कमिश्नर दिलीप अग्रवाल ने की।
आईआईटी में सफल हुए छात्र रोशन जैकब, छात्रा आमना खातून और छात्रा राधा पांडेय का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही तीनों मेधावियों को 50-50 हजार रुपये की चेक प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। दिलीप अग्रवाल ने कहा कि श्री कुंज बिहारी एजुकेशनल ट्रस्ट का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को शिक्षित कर रोजगार दिलाना ही नहीं है, बल्कि उन्हें एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक भी बनाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी यदि मेहनत और लगन से पढ़ाई करें तो देश के बड़े संस्थानों तक पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक गौड़ ने किया। सम्मान समारोह में नगर पालिका परिषद बिंदकी की अध्यक्ष राधा साहू, पूर्व प्रधानाचार्य आरबी सिंह, ओपी बाजपेई, प्रबंधक वेद गुप्ता, नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष चैहान, अमरजीत सिंह, मणिशंकर मौर्य, अनूप अग्रवाल, अनुपमा अग्रवाल, मनोज, जीतू, आकाश तिवारी, संगीता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे। तीनों छात्रों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य छात्र भी उनसे प्रेरणा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now