– पिता व भाई ने ससुराजलीजनो पर लगाया आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कारोरा में संदिग्ध परिस्थितियों 23 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। वहीं मृतका के परिजनों के अनुसार दहेज की मांग को लेकर प्रताडित व मारते पीटते थे। जिससे बीमार होने के कारण उसकी मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार काकोरा गांव निवासी कुलदीप कोरी की पत्नी रिंकी देवी की शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई सिद्ध गोपाल निवासी बरी महनापुर थाना सजेती कानपुर नगर ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में सोने की चैन को लेकर उसकी बहन को प्रताडित करते थे और इस बात की भी धमकी देते थे कि अगर तुमने घर वालों को बताया तो जान से मार देंगे। पोस्टमार्टम आए मृतका के पिता ने बताया कि आये दिन दामाद उसे मारने की धमकी देता था। दामाद द्वारा मारने पीटने के कारण ही उसकी पुत्री की हालत बिगड़ गयी। चार माह मायके में रहने के बाद पांच दिन पूर्व ही वह ससुराल गयी थी और उसकी बेटी की मौत हो गयी। पिता व भाई ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाया कि अगर सही से इलाज कराया जाता तो उसकी बेटी जिंदा रहती। पति का कहना है कि बीमारी के कारण ही मौत हुयी है।
