CITY NEWS FATEHPUR

खागा, फतेहपुर(CNF)। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम का आयोजन तहसील परिसर में किया गया। जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। लोगों ने बिजली, सड़क, जलापूर्ति, राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायतकर्ता ताराचंद्र पांडेय ने एक प्रार्थना पत्र में बताया गया कि एक जमीन लिखवाई में एक कारोबारी ने भारी स्टाम्प चोरी की है। जो जनहित में नहीं है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा है, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बाधित रहने और पेयजल संकट की समस्या भी उठाई। संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, लंबित मामलों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। समाधान दिवस के अंत में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को नजरंदाज नहीं किया जाएगा और सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now