प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते सपाई।
– प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर में फार्म 7 पर विशेष नजर रखने के दिए निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का प्रयागराज से कानपुर जाते समय जिले में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर के काम में विशेष कर फॉर्म 7 पर जिम्मेदारी के साथ डटे रहने नजर रखने और शिकायत करने तथा फॉर्म भर का डिटेल प्रदेश कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए।
प्रदेश अध्यक्ष को मौके पर मौजूद फॉर्म 7 की हार्ड कॉपी और उसका विवरण उपलब्ध कराया गया। कोरी समाज इंजीनियर सिद्धार्थ गौतम ने कबीर एकता महासभा की किताब भेंट की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख नंदकिशोर पाल, जिला सचिव हीरालाल साहू, बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित पाल, बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव फूल सिंह मौर्य, नागेंद्र यादव, सुहैल खान हेमू, वीरेंद्र यादव, डाक्टर सचान, आनंद गौतम, नीरजपाल, रामचंद्र पाल, इंद्राज पाल, दिलीप पाल, श्रीकांत पाल, दिनेश पाल बौरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now