– तीन बहनों में था इकलौता भाई

CITY NEWS FATEHPUR

अमौली, फतेहपुर(CNF)। थाना चांदपुर क्षेत्र के बिजौली गांव में मंगलवार रात सर्पदंश से दस वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिजौली निवासी स्व. प्रदीप रावत का पुत्र ईशू कक्षा दो का छात्र था। मंगलवार रात वह घर के बाहर सो रहा था। ठंड लगने पर वह उठकर घर के अंदर तख्त पर जाकर लेट गया। इसी दौरान तख्त पर मौजूद सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईशू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि करीब दो वर्ष पहले उसके पिता प्रदीप रावत ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। ईशू तीन बहनों के बाद परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से मां और बहनों समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now