filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

घोषित प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत करते साथी।
– आलोक शर्मा अध्यक्ष व इन्द्रजीत यादव लड़ेंगे महामंत्री पद का चुनाव
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कलेक्ट्रेट स्थित पुस्तकालय भवन में सामाजिक आदर्श अधिवक्ता संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति के बीच आगामी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई।
संगठन के संरक्षक आनंद पांडेय ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव लोचन शुक्ला, ओपी द्विवेदी और चेतन शुक्ला की मौजूदगी में चुनावी बिगुल फूँका। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आलोक शर्मा और महामंत्री पद के लिए प्रत्याशी इन्द्रजीत यादव को संगठन का उम्मीदवार बनाया गया। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने फूल-माला पहनाकर दोनों प्रत्याशियों का भव्य स्वागत किया और उन्हें भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आलोक शर्मा और इन्द्रजीत यादव की जोड़ी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। ईमानदार नेतृत्व से बार एसोसिएशन में विकास कार्यों को गति मिलेगी। प्रतिनिधि ही आज की जरूरत हैं। इस अवसर पर सुरेश कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, उमेश कुमार द्विवेदी, नितेश द्विवेदी, प्रभाकर दीक्षित, अंशुमन द्विवेदी, आदित्य शर्मा, अंशुमन शर्मा, सत्येंद्र मौर्य और शिबू तिवारी सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now