– मढ़े गंभीर आरोप, घटना की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर कोतवाली के बाईपास इलाका में एक वर्ष पूर्व हुई एक मौत की घटना को लेकर बिसौली निवासी आशीष शुक्ला ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि एआरटीओ चैकी प्रभारी अनीश शुक्ला व तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने उसको हत्या जैसी घटना में निर्दाेष होने के बावजूद भी जेल भेज दिया था। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हलांकि अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मामला एक वर्ष पुराना है। बीते 16 जनवरी 2025 को लखनऊ बाईपास इलाका में संचालित धर्मेंद्र बाडी मेकर के यहां आशीष शुक्ला की टाईगर कंपनी के गार्ड ड्यूटी पर थे। भोर के करीब साढ़े तीन बजे वहां ई-रिक्शा लेकर दो युवक पहंचे और चोरी करने लगे। गार्ड ने देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग आ गये और युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकन एक ही युवक पकड़ में आया, जिसके साथ भीड़ ने मारपीट कर दिया था। चोरी की सूचना पर 112 डायल पुलिस भी पहुंची। युवक को पकड़ कर बाईपास चैकी पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सांयकाल अचानक युवक की मौत हो गई थी। मृतक युवक घनश्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी बिसौली बताया गया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह मृतक घनश्याम की बातचीत का बताया जा रहा है। मृतक की बातचीत पर गौर करें तो बिसौली गांव के निवासियों का नाम लेकर युवक कह रहा है कि मुझे तीन लाख रुपये हत्या करने के लिये वीर सिंह दे रहेे थे। हत्या की सुपारी देने वाले का नाम रामसिंह बता रहा था। गरीबी होने के कारण वह लालच में घटना करने के लिये गया था। पीड़ित आशीष निवासी बिसौली ने इसी मामले का शपथ पत्र के साथ घटना की सही व निष्पक्ष जांच कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की है। उनका आरोप है कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को एआरटीओ चैकी प्रभारी अनीश शुक्ला का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उसे फर्जी तौर पर हत्या के जुर्म में जेल भेजा गया और करीब एक साल बाद वह जमानत से बाहर आया है।
