CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्र्तगत किशोर समेत महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी कैलाश गुप्ता की 12 वर्षीय पुत्री सोनम देवी गुप्ता को मां ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर के अन्दर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार कल्यानपुर थाना रामपुर गांव निवासी सतीश तिवारी की 28 वर्षीय पत्नी शोभा तिवारी ने संदिग्ध अवस्था में उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सुबह पहर परिजनों की नींद खुली तो कमरे में शोभा तिवारी का शव फन्दे से लटका देख घर में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now