CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। विद्युत विभाग की अनियमित कार्यप्रणाली की शिकायत व्यापारी अखिलेश कुमार निवासी अशोक नगर ने उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा से न्याय की मांग की। अखिलेश कुमार ने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनकी निजी दस बीघा भूमि थरियांव में पेट्रोल पंप के बगल में स्थित है। विद्युत विभाग खागा ने उनकी निजी भूमि पर दो विद्युत पोल गाड़ दिए हैं। विरोध करने के उपरान्त भी विद्युत पोल को हटाया नहीं जा रहा है। जिसकी सूचना उन्होने थरियांव थाना पुलिस के साथ-साथ विद्युत अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियंता सहित संबंधित विद्युत अधिकारियों को दी परन्तु किसी ने संज्ञान में लेकर कोई कार्यवाही नहीं की। व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि किसी की निजी भूमि में कब्जा करना अपराध है। शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपकर न्याय संगत कार्यवाही की मांग व्यापार मण्डल करेगा। इस अवसर पर राजेश सोनी, सुमित रस्तोगी, अखिलेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now