शक्ति केन्द्र की बैठक में भाग लेते जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
– जिले भर के शक्ति केन्द्रो पर हुई बैठकें
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिले भर के शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित की गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने तेलियानी मंडल के जखनी शक्ति केंद्र एवं जोनिहा मंडल के जोनिहा शक्ति केंद्र की बैठक में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का मंत्र दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की प्रथम इकाई बूथ होती है और बूथ को गतिशील एवं मजबूत बनाने में शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें तथा बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने तथा उसके तुरंत बाद बूथ समिति की बैठक आयोजित करने पर विशेष जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नियमित बैठकों से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और संगठन के प्रति सक्रियता बनी रहती है। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों एवं संबंधित बूथों के बूथ प्रमुखों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पंकज त्रिवेदी, नीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी 23 मंडलों के 353 शक्ति केंद्रों पर रविवार को बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें जिले के 2364 बूथों के बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now