फोटो परिचय-आंबापुर में नेशनल मल्टी मार्ट का फीता काटकर उद्घाटन करते सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी।

– सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने फीता काटकर किया प्रतिष्ठान का उद्घाटन
– विधायक ने युवाओं से नौकरी की तलाश के साथ स्वरोजगार अपनाने का किया आह्वान

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर स्थित मार्केट में चरीई-हथगांव रोड पर रविवार को नेशनल मल्टी मार्ट का शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान के शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान अब नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगा। उद्घाटन समारोह में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए केवल सरकारी नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय युवाओं को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार व्यवसाय शुरू करने पर भी विचार करना चाहिए। मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ शुरू किया गया कोई भी काम आगे चलकर सफलता का माध्यम बन सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार न केवल व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करता है। युवाओं को समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए अपनी क्षमताओं को व्यवसायिक गतिविधियों में लगाने की जरूरत है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा नेता एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अय्यूब अहमद मौजूद रहे। उन्होंने नेशनल मल्टी मार्ट के शुभारंभ को क्षेत्रीय लोगों के लिए सुविधाजनक पहल बताया। उन्होंने कहा कि अंबापुर में इस तरह का प्रतिष्ठान शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए शहर की ओर जाने की जरूरत कम होगी। एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार का सामान उपलब्ध होने से लोगों के समय और आवागमन के खर्च में भी बचत होगी।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रऊफ अहमद एवं दिलशाद अहमद ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर सगीर अहमद, मो. असद, मो. रेहान उर्फ सदफ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now