
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादीपुर जाफरगंज रोड में चार पहिया वाहन व ऑटो की भिड़न्त में किशोर सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के कटारिया गांव निवासी रामसागर का 16 वर्षीय पुत्र आर्यन मुन्ना की 6 वर्षीय पुत्री वंशिका उर्फ आशी निवासी रजवामी मीरा थाना गंगा घाट जिला उन्नाव सभी लोग ऑटो में बैठकर आ रहे थे। जैसे यह लोग बिंदकी कोतवाली के शहजादीपुर जाफरगंज रोड पर पहुंचे तभी तेज रफ़्तार चार पहिया ने ऑटो में टक्कर मार दिया जिससे मौके पर आर्यन व अंशिका उर्फ आशी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने इलाज बाद उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

